ePaper

अगर इन बैंकों में है आपका भी खाता, तो हो जाएं अलर्ट, 1 अप्रैल से बदल जाएंगी ये सारी चीजें

Updated at : 15 Mar 2021 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
अगर इन बैंकों में है आपका भी खाता, तो हो जाएं अलर्ट, 1 अप्रैल से बदल जाएंगी ये सारी चीजें

एक अप्रैल 2021 से देश के कई बैंकों की पुरीनी व्यवस्था बदल रही है. इस बदलाव के कारण आपका पास रखा हुआ पुराना चेक बुक (Check Book), पासबुक (Passbook) और इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोर्ड (IFSC Code) आपके कोई काम नहीं आएगा. Bank Merger, Vijaya Bank, United Bank, Banks in India, Allahabad Bank New Rules For Customers, New Banking Guidelines.

विज्ञापन
  • 1 अप्रैल से नहीं काम आएंगे पुराने चेक बुक और पासबुक

  • आईएफएससी कोड भी हो जाएगा इनवैलिड

  • 7 बैंकों के खाताधारकों को लेना होगा नया पासबुक व चेकबुक

Bank Merger, Vijaya Bank, United Bank, Banks in India, Allahabad Bank New Rules For Customers, New Banking Guidelines: एक अप्रैल 2021 से देश के कई बैंकों की पुरीनी व्यवस्था बदल रही है. इस बदलाव के कारण आपका पास रखा हुआ पुराना चेक बुक (Check Book), पासबुक (Passbook) और इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोर्ड (IFSC Code) आपके कोई काम नहीं आएगा. सब के सब इनवैलिड हो जाएंगे.

जी हां, ये वे बैंक हैं, जिनका दूसरे बैंकों में विलय 1 अप्रैल 2019 और 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी हुआ है. जिन बैंकों के दस्तावेज बेकार हो जाएंगे उनके नाम हैं, देना बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, विजया बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आंध्रा बैंक, यूनाइटेड बैंक और इलाहाबाद बैंक हैं.

कौन से बैंक का किनमें हुआ है विलय: दरअसल, केंद्र सरकार ने कई छोटे बैंकों का विलय बड़े बैंकों में कर दिया है. ऐसे में विलय होने वाले बैंकों चेकबुक, पासबुक, आईएफएससी कोड (IFSC Code) सब बदल दिए जा रहे हैं. ऐसे में पुराने चेकबुक, पासबुक और आईएफसीए कोट अब नहीं चलेगा. इन बैंकों के ग्राहकों को बैंक का काम करने के लिए एक अप्रैल 2021 से नया चेक बुक लेना होगा.

बता दें, देना बैंक और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है. और यह विलय 1 अप्रैल 2019 से प्रभाव में आया हुआ है. इसके अलावा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो गया है. वहीं, सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हुआ है.

इन बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी राहत: हालांकि, इस विलय से फिलहाल सिंडीकेट बैंक और केनरा बैंक के ग्राहकों को थोड़ी राहत रहेगी. सिंडीकेट बैंक के ग्राहको की मौजूदा चेक बुक 30 जून 2021 तक मान्य रहेगी. सिंडीकेट बैंक के ग्राहको को इसके बाद नया चेक बुक लेना होगा. इसके अलावा जिन बैंकों का विलय हो रहा है उन्हें 31 मार्च के बाद से पर हाल में नया चेक बुक लेना ही होगा.

Also Read: टाटा कम्युनिकेशंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, आप भी खरीद सकते हैं हिस्सेदारी, जानिये क्या होगा भाव

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola