CBDT: आपके आयकर रिटर्न और एनुअल स्टेटमेंट में है अंतर तो जल्द करें ठीक, सीबीडीटी भेज रहा मैसेज

आपके आयकर रिटर्न और एनुअल स्टेटमेंट में है अंतर तो जल्द करें ठीक, सीबीडीटी भेज रहा मैसेज
CBDT: आयकर विभाग ने मंगलवार को बताया कि वह आयकर रिटर्न (ITR) और वार्षिक सूचना विवरण (AIS) में पाए गए अंतर को लेकर करदाताओं और रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यक्तियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचनाएं भेज रहा है.
CBDT: आयकर विभाग ने मंगलवार को बताया कि वह आयकर रिटर्न (ITR) और वार्षिक सूचना विवरण (AIS) में पाए गए अंतर को लेकर करदाताओं और रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यक्तियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचनाएं भेज रहा है.
ये संदेश विशेष रूप से उन मामलों में भेजे जा रहे हैं जहां वित्त वर्ष 2023-24 और 2021-22 के लिए AIS में दर्ज लेनदेन की जानकारी और ITR में घोषित आय में असमानता पाई गई है.
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने अपने बयान में कहा कि उसने AIS में दर्ज आय और लेनदेन तथा ITR में दी गई जानकारी के बीच के अंतर को हल करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान के माध्यम से उन व्यक्तियों को भी चिन्हित किया गया है जिनकी कर योग्य आय या बड़े मूल्य के लेनदेन AIS में दर्ज हैं लेकिन उन्होंने संबंधित वित्त वर्ष के लिए ITR दाखिल नहीं किया है
ई-मेल और एसएमएस के जरिए सूचना
यह पहल ई-सत्यापन योजना, 2021 के कार्यान्वयन के तहत की जा रही है.इस अभियान के तहत करदाताओं को सूचनात्मक एसएमएस और ई-मेल भेजे जा रहे हैं, ताकि उन्हें ITR और AIS में दर्ज जानकारी के बीच अंतर को दूर करने में मदद मिल सके. AIS करदाता की वित्तीय जानकारी का एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है, जिसे करदाता आयकर विभाग के पोर्टल पर देख सकते हैं और आवश्यकतानुसार प्रतिक्रिया दे सकते हैं
CBDT ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन करदाताओं को याद दिलाना और मार्गदर्शन करना है जिन्होंने ITR में अपनी पूरी आय का सही ढंग से खुलासा नहीं किया है. इसके तहत करदाता वित्त वर्ष 2023-24 के लिए संशोधित ITR 31 दिसंबर 2024 तक दाखिल कर सकते हैं.
वहीं वित्त वर्ष 2021-22 से संबंधित मामलों में करदाताओं को 31 मार्च, 2025 तक अद्यतन ITR दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध है. गौरतलब है कि पिछले महीने भी CBDT ने एक विशेष अभियान शुरू किया था, जिसमें उन करदाताओं को संदेश भेजे गए थे, जिन्होंने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए ITR में विदेशी आय या संपत्तियों का उच्च-मूल्य वाला खुलासा नहीं किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










