Bharatgas Lite ZIP: अब भारी LPG सिलेंडर उठाने की झंझट खत्म! BPCL ने लॉन्च की नई सर्विस, मिलेगा हल्का सिलेंडर और एक्सप्रेस डिलीवरी

BPCL ने ग्राहकों को राहत देने के लिए भारतगैस लाइट ZIP सेवा शुरू की है। अब भारी एलपीजी सिलेंडर उठाने की जरूरत नहीं, मिलेगा हल्का कंपोजिट सिलेंडर और एक्सप्रेस डिलीवरी। इस नई सुविधा का लाभ जल्द ही 100 शहरों में मिलेगा।
अगर आप भारी-भरकम एलपीजी सिलेंडर उठाने से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. देश की सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने ग्राहकों के लिए Bharatgas Lite ZIP नाम से नई प्रीमियम एलपीजी सेवा लॉन्च की है. इस नई सेवा के तहत ग्राहकों को हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर, तेज़ी से नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी. कंपनी का कहना है कि यह पहल आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि ग्राहकों को गैस कनेक्शन और सिलेंडर डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.
15 अगस्त तक 24 राज्यों के 100 शहरों में होगी शुरुआत
फिलहाल Bharatgas Lite ZIP सेवा की शुरुआत मुंबई से की गई है. BPCL ने घोषणा की है कि 15 अगस्त 2026 तक इसे देश के 24 राज्यों के 100 शहरों तक विस्तार दिया जाएगा. यानी आने वाले कुछ ही हफ्तों में लाखों ग्राहकों को इस नई सुविधा का लाभ मिलने लगेगा. इस सेवा का शुभारंभ BPCL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजय खन्ना ने किया. इस अवसर पर कंपनी के मार्केटिंग निदेशक शुभंकर सेन भी मौजूद रहे.
क्या है Bharatgas Lite Composite Cylinder?
इस नई सेवा की सबसे बड़ी खासियत Bharatgas Lite Composite Cylinder है. यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है, जिससे इसे उठाना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान हो जाता है. खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे परिवारों के लिए यह काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है.
नए सिलेंडर की खास बातें
BPCL के नए कंपोजिट सिलेंडर में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. स्टील सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का. जंग नहीं लगती, इसलिए अधिक टिकाऊ. ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) बॉडी, जिससे आसानी से पता चलता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है. एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ बेहतर सुरक्षा. आधुनिक और आकर्षक डिजाइन. LPG सेक्टर में बढ़ी प्रतिस्पर्धा BPCL का यह कदम ऐसे समय आया है जब सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए नई तकनीकों पर तेजी से काम कर रही हैं.
हाल ही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने Swiggy Instamart के साथ मिलकर ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की थी. इसके अलावा HPCL ने HP Navya नाम से अपना हल्का कंपोजिट सिलेंडर भी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हुई. HP Navya की खास बात यह है कि ग्राहक बिना पहले से गैस कनेक्शन के भी नया सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं. शुरुआती ऑर्डर के दौरान पहचान सत्यापन किया जाता है, जबकि बाद के ऑर्डर रिफिल के रूप में पूरे किए जाते हैं.
किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
विशेषज्ञों का मानना है कि BPCL की यह नई सेवा खासतौर पर इन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी. छोटे परिवार किराए के मकानों में रहने वाले लोग छात्र वर्किंग प्रोफेशनल्स महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक को हल्का सिलेंडर होने के कारण इसे संभालना आसान होगा, जबकि एक्सप्रेस डिलीवरी से ग्राहकों को लंबे इंतजार से भी राहत मिलेगी.
BPCL का क्या कहना है?
BPCL के अनुसार, Bharatgas Lite ZIP सिर्फ एक नया गैस सिलेंडर नहीं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम है. कंपनी का मानना है कि यदि यह सेवा देशभर में सफल रहती है, तो आने वाले समय में LPG बुकिंग, डिलीवरी और सिलेंडर इस्तेमाल करने का तरीका काफी बदल सकता है. ग्राहकों को इससे न केवल अधिक सुविधा मिलेगी, बल्कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल पहले की तुलना में ज्यादा आसान, सुरक्षित और स्मार्ट भी हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










