Mahtari Vandana Yojana : सितंबर के किस्त का कर रहीं हैं इंतजार, तो जान लें ये जरूरी बात
महतारी वंदन योजना (Photo: cgstate.gov.in)
Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना की सितंबर किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए यह खबर बेहद जरूरी है. सितंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार आपके बैंक खाते में योजना की किस्त नहीं आएगी. आखिर ऐसा क्यों होगा? आइए जानते हैं पूरी वजह.
Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की सितंबर महीने की किस्त महिलाओं को पहले ही दे दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 अगस्त को योजना की 31वीं किस्त जारी की थी. रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि भेजी गई. इस किस्त का लाभ प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं को मिला.
इसका सीधा मतलब है कि सितंबर महीने की किस्त आपके खाते में पहले ही भेजी जा चुकी है. इसलिए सितंबर में दोबारा महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलेगी. अगर आप बैंक खाते में किस्त आने के मैसेज का इंतजार कर रहे हैं, तो इस महीने नई राशि आने की उम्मीद न करें. अब आपको अगली किस्त का इंतजार करना होगा, जो अक्टूबर में जारी की जाएगी. ऐसे में अगर सितंबर की राशि आपके खाते में आ चुकी है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने इस महीने की किस्त पहले ही एडवांस में भेज दी है.
मार्च 2024 में महतारी वंदन योजना शुरू की गई थी
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्च 2024 में महतारी वंदन योजना शुरू की थी. इसका उद्देश्य महिलाओं के साथ होने वाली असमानता को कम करना, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है. योजना के जरिए महिलाओं को परिवार में महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Mahtari Vandana Yojana: सरकार ने जारी की 31वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं?
योजना से मिलने वाले लाभ
हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता : महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की राशि दी जाती है. यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजा जाता है.
पेंशन पाने वाली महिलाओं को भी लाभ: जो महिलाएं सामाजिक सहायता कार्यक्रम या किसी अन्य पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रही हैं, अगर उन्हें हर महीने ₹1,000 से कम पेंशन मिलती है, तो महतारी वंदन योजना के तहत अंतर की राशि दी जाती है. यानी कुल राशि ₹1,000 तक पहुंचाई जाती है.
योजना की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए