Budget 2025: शहरों के पुनर्विकास के लिए बजट 2025 में 1 लाख करोड़ रुपए के ‘अर्बन चैलेंज फंड’ की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शहरों के पुनर्विकास के लिए बजट 2025 में 1 लाख करोड़ रुपए के ‘अर्बन चैलेंज फंड’ की घोषणा की है. वर्ष 2025-26 के लिए 10,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है. जानें क्या है यह योजना और कैसे खर्च होंगे पैसे.
Budget 2025: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के शहरों के पुनर्विकास के लिए आम बजट 2025 में 1 लाख करोड़ रुपए के ‘अर्बन चैलेंज फंड’ की घोषणा की है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में शनिवार (1 फरवरी 2025) को 25 प्रतिशत तक विश्वसनीय परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के शहरी चुनौती कोष की स्थापना की घोषणा की. इसके लिए वर्ष 2025-26 के लिए 10,000 करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं.
जुलाई में निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में की थी ये घोषणाएं
इस घोषणा का उद्देश्य शहरों के पुनर्विकास के जरिए शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार लाना है. अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने जब जुलाई में बजट पेश किया था, तब हमने प्रस्ताव किया था कि ‘शहर विकास के केंद्र’ (Cities as Growth Hubs) बनायेंगे. ‘शहरों का रचनात्मक पुनर्विकास’ (Creative Redevelopment of Cities) और ‘जल और स्वच्छता’ (Water and Sanitation) का वादा भी हमने किाय था. इसके लिए केंद्र सरकार 1 लाख करोड़ रुपए का शहरी चुनौती कोष (Urban Challenge Fund) स्थापित करेगी.’
बजट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2025-26 के लिए 10000 करोड़ का आवंटन
निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि यह फंड विश्वसनीय परियोजनाओं की लागत का 25 प्रतिशत तक वित्त पोषण करेगा. लागत का कम से कम 50 प्रतिशत बांड, बैंक ऋण और पीपीपी से वित्त पोषित किया जाएगा. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में वर्ष 2025-26 के लिए 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन प्रस्तावित है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




