Budget 2025: 2.87 लाख करोड़ रुपये मिला तो खुश हुए गडकरी, बताया- कैसे बदलेंगे सड़कों की तस्वीर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2025 5:52 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेश किए गए आम बजट 2025-26 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए 2,87,333.16 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. यह राशि इससे पिछले वित्त वर्ष के 2,80,518.80 करोड़ रुपये के परिव्यय से 2.41 फीसदी अधिक है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बजट इकोनॉमी को बढ़ावा देने वाला है.
Budget 2025: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को 2.87 लाख करोड़ रुपया आवंटित किया है. यह राशि इससे पिछले वित्त वर्ष के 2,80,518.80 करोड़ रुपये से 2.41 फीसदी ज्यादा है. वित्त मंत्री भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लिए आवंटन भी सालाना आधार पर 1,693,71 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,878,03 करोड़ रुपये कर दिया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस बजट को देश के विकास के लिए अहम बजट करार दिया है.
चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में एनएचएआई का कुल कर्ज 3.35 लाख करोड़ रुपये आंका गया था, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के अंत में लगभग 2.76 लाख करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में राजमार्ग विकासकर्ताओं के कर्ज को कम करने के लिए एनएचएआई के उधार लेने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है.
इकोनॉमी को बढ़ावा देने वाला बजट- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बजट को लेकर कहा कि ‘यह बजट हमारे इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए है. हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को प्राथमिकता दी है, जिससे रोड सेक्टर में इसका फायदा होगा. बजट में कृषि क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है. आयकर सुधार से मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा फायदा होगा.’
आम बजट में अगली पीढ़ी के सुधारों पर वित्त मंत्री ने दिया जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में सुस्त पड़ती आर्थिक वृद्धि को गति देने की कोशिश की है. उन्होंने बजट में मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत देने की कोशिश की है. वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये की सालाना आय पर कर छूट की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाने समेत अगली पीढ़ी के सुधारों को तेज करने की कोशिश की हैं. वित्त मंत्री सीतारमण की इस घोषणा से करीब एक करोड़ और लोग कर के दायरे से बाहर हो जाएंगे. निर्मला सीतारमण ने बजट में विकसित भारत के लक्ष्य के लिए कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को खास तवज्जो दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










