ePaper

बजट 2021 : कोरोना महामारी की मार से कैसे उबरेगी अर्थव्यवस्था? अर्थशास्त्रियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

Updated at : 06 Jan 2021 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
बजट 2021 : कोरोना महामारी की मार से कैसे उबरेगी अर्थव्यवस्था? अर्थशास्त्रियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

Budget 2021-22 News : वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बातचीत करेंगे. बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी की वजह से कई मोर्चों पर अनश्चितता के बीच प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे. चर्चा इस बात की भी है कि इनके साथ हुई बातचीत के प्रमुख अंशों को वृद्धि को बढ़ावा देने वाले आगामी बजट में शामिल भी किया जा सकता है.

पीएम की मीटिंग में नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सीईओ होंगे शामिल

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, बैठक का आयोजन सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है. प्रधानमंत्री के साथ होने वाली इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और उसके सीईओ अमिताभ कांत भी भाग लेंगे. पीटीआई ने एक सरकारी अधिकारी के नाम के हवाले से खबर दी है कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को वित्त वर्ष 2021-22 के पेश होने वाले बजट पर सलाह लेने के लिए अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे.

आरबीआई ने आर्थिक वृद्धि में गिरावट का लगाया अनुमान

बता दें कि यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमानों के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार चालू वित्त वर्ष में 7.5 फीसदी घट सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक (World Bank) का अनुमान है कि इसमें क्रमशः 10.3 फीसदी और 9.6 फीसदी कमी होगी.

सितंबर की तिमाही में अर्थव्यवस्था में हुई है भरपाई

भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उम्मीद से अधिक तेजी से भरपाई हुई है. इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा. इस कारण उपभोक्ता मांग में सुधार की उम्मीद है.

29 जनवरी को शुरू होगा संसद का बजट सत्र

बता दें कि केंद्रीय संसदीय समिति (CPC) ने मंगलवार को सरकार से आगामी 29 जनवरी से संसद का बजट सत्र बुलाने की सिफारिश की है. इसमें भी संभावना यह भी जाहिर की जा रही है कि आगामी 1 फरवरी 2021 को देश का सालाना आम बजट पेश किया जा सकता है.

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola