Bank Holidays in October 2022: आजकल में ही निपटा लें जरूरी काम, अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Bank Holidays in October 2022: अगर बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो इसे एक दो दिन में ही निपटा लें, क्योंकि अक्टूबर महीने में 21 बैंकों की छुट्टी रहेगी. इस महीने दुर्गा पूजा, के साथ-साथ कई और पर्व और त्योहार पड़ रह हैं. जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

Bank Holidays in October 2022: दो दिन में सितंबर महीना खत्म हो जाएगा और नया महीना अक्टूबर शुरू हो जाएगा. ऐसे में अगर नये महीने में आप बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें, क्योंकि अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस महीने दुर्गा पूजा, के साथ-साथ कई और पर्व और त्योहार पड़ रह हैं. जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी बैंकों की छुट्टियों को लेकर लिस्ट जारी कर दी है.

यहां बता दें, रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों के लिए जो छुट्टियों की लिस्ट जारी हुई है वो सभी जगहों के लिए नहीं है. इसमें कई छुट्टियां ऐसी है जो सिर्फ स्थान विशेष के लिए है. उदाहरण के लिए 13 अक्टूबर को करवा चौथ है उस दिन शिमला में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन देश के अन्य हिस्सों में बैंकों का काम हर दिन की तरह सुचारू रूप से चलता रहेगा. यानी अन्य राज्य या इलाकों के बैंक खुले रहेंगे.

अक्टूबर में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी

1 अक्टूबर – बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग – पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक

2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती- पूरे देश में बैंकों की छुट्टी

3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) – अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंकों में अवका

4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव – अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद.

5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा – विजय दशमी को लेकर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी

6 और 7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे

8 अक्टूबर– दूसरा शनिवार बैंकों की छुट्टी

9 अक्टूबर – रविवार बैंकों का अवकाश

13 अक्टूबर – करवा चौथ शिमला में बैंक बंद

14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी – जम्मू, श्रीनगर में बैंकों का अवकाश

16 अक्टूबर – रविवार- बैंक बंद

18 अक्टूबर – कटि बिहू – गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी

22 अक्टूबर – चौथा शनिवार बैंकों की छुट्टी

23 अक्टूबर – रविवार- बंद रहेंगे बैंक

24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)

25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बंद रहेंगे बैंक)

26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज समेत अन्य पर्व- अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंकों का अवकाश.

27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंकों की छुट्टी)

30 अक्टूबर – रविवार बैंकों की छुट्टी

31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में बंद रहेंगे बैंक.

Also Read: RBI Meeting: आरबीआई की बैठक में महंगाई बड़ा मुद्दा, फिर बढ़ सकता है रेपो रेट, कर्ज होगा महंगा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola