RBI Meeting: आरबीआई की बैठक में महंगाई बड़ा मुद्दा, फिर बढ़ सकता है रेपो रेट, कर्ज होगा महंगा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Sep 2022 12:05 PM
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एमपीसी की बैठक होगी. यह बैठक तीन दिन चलेगी. बैठक में ब्याज दरों में जो भी फैसला लिया जाएगा उसे 30 सितंबर को घोषित किया जाएगा. जानकारों की राय है कि आरबीआई रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ा सकता है.
RBI Meeting: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है. जानकारों की राय है कि महंगाई दर में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई रेपो रेट में एक बार फिर इजाफा कर सकता है. गौरतलब है कि बीते दिन अमेरिका की फेडरल रिजर्व ने इंट्रेस्ट रेट में इजाफा किया था जिसके बाद से ही कयास लगाये जाने लगे थे कि रिजर्व बैंक भी ब्याज दर बढ़ा सकता है. इससे पहले आरबीआई ने जून और अगस्त महीने में रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था.
RBI ने मई में अचानक बढ़ा दी थी ब्याज दर: गौरतलब है कि इसी साल मई महीने में आरबीआई ने ब्याज दर को अचानक 0.40 फीसदी बढ़ा दिया था. अब आज एक बार फिर रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एमपीसी की बैठक होगी. यह बैठक तीन दिन चलेगी. बैठक में ब्याज दरों में जो भी फैसला लिया जाएगा उसे 30 सितंबर को घोषित किया जाएगा. जानकारों की राय है कि आरबीआई रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ा सकता है.
तीन साल के रिकार्ड स्तर पर पहुंच जाएगा रेपो रेट: गौरतलब है कि अभी रेपो रेट 5.4 फीसदी है. अगर आरबीआई इसमें 0.50 फीसदी का इजाफा करता है तो रेपो रेट अपने तीन साल के उच्चतम 5.9 फीसदी पर पहुंच जाएगा. बता दें. आरबीआई की ओर से रेपो रेट में मई से लेकर लेकर अब तक 1.40 फीसदी का इजाफा किया है. ये भी बता दे, फेडरल रिजर्व के ब्याज में इजाफा करने के बाद से ही जानकार रिजर्व बैंक के ब्याज दर में इजाफे का कयास लगा रहे हैं.
बढ़ती महंगाई का असर: भारत समेत पूरी दुनिया में बढ़ती महंगाई एक बड़ी समस्या बन गई है. अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के कई देश बढ़ती महंगाई से हलकान है. ऐसे में रिजर्व बैंक की आज से जो बैठक शुरू हो रही है उसमें बातचीत का केंद्र महंगाई के इर्द-गिर्द ही रहने की उम्मीद है. आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी के आसपास थी. सितंबर में खुदरा महंगाई के और बढ़ जाने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में कई जानकार मान रहे हैं कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा कर सकता है.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Cats and Dogs: कुनो में चीतों की रक्षा करेगा सुपर स्निफर डॉग स्क्वायड, इस तरह दी जा रही है ट्रेनिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










