अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 28 Mar 2026 3:29 PM
बैंक की सांकेतिक फोटो (Photo: Freepik)
Bank Holiday: वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो रहा है. जानें आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे और किन ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आप उठा पाएंगे.
Bank Holiday: मार्च का आखिरी हफ्ता और नए वित्त वर्ष (FY26) की शुरुआत बैंकिंग के लिहाज से काफी हलचल भरी होने वाली है. एक तरफ जहां लोग साल के आखिरी वित्तीय कामों, टैक्स फाइलिंग और ट्रांजेक्शन को निपटाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ त्यौहारों और सालाना क्लोजिंग की वजह से अगले हफ्ते कई दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है, जिसमें आपको बैंक जाना पड़ें. तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.
किन शहरों में और कब रहेगी छुट्टी?
बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से तय होती हैं.
- 31 मार्च (महावीर जयंती): इस दिन मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे. गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी कामकाज प्रभावित होगा.
- 1 अप्रैल (सालाना क्लोजिंग): वित्त वर्ष के आखिरी कामकाज को समेटने के लिए इस दिन लगभग पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, गंगटोक, शिलॉन्ग और आइजोल जैसे कुछ सेंटर्स पर बैंक खुल सकते हैं.
बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
| तारीख और दिन | छुट्टी की वजह | कहां बैंक बंद रहेंगे? |
| 31 मार्च (मंगलवार) | महावीर जयंती | मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और हैदराबाद |
| 01 अप्रैल (बुधवार) | सालाना क्लोजिंग | पूरे देश में (गंगटोक, शिलॉन्ग और आइजोल को छोड़कर) |
| 02 अप्रैल (गुरुवार) | मोंडी थर्सडे | केवल केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम) में |
| 03 अप्रैल (शुक्रवार) | गुड फ्राइडे | दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत ज्यादातर बड़े शहरों में |
| 05 अप्रैल (रविवार) | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे |
क्या आपके शहर में भी है छुट्टी?
अप्रैल के पहले हफ्ते में त्यौहारों की वजह से भी कुछ चुनिंदा जगहों पर काम नहीं होगा:
- 2 अप्रैल (मोंडी थर्सडे): इस दिन सिर्फ केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. बाकी देश में काम सामान्य रूप से चलेगा.
- 3 अप्रैल (गुड फ्राइडे): इस दिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में छुट्टी रहेगी. हालांकि जयपुर, गुवाहाटी और चंडीगढ़ जैसे शहरों में बैंक खुल सकते हैं.
- 5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
क्या ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी?
राहत की बात यह है कि बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. आप पैसे ट्रांसफर करने या बिल भरने जैसे काम डिजिटल तरीके से कर सकेंगे. लेकिन अगर आपको चेक क्लियरेंस या फिजिकल डॉक्यूमेंट्स जमा करने जैसा कोई काम है, तो उसे अभी निपटा लेना ही समझदारी है.
ये भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार, अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन, जून से बदल जाएंगे नोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










