FD कराने वालों की चांदी! जानें मई 2026 में कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :03 May 2026 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
Bank FD Interest Rates May 2026

बैंक एफडी इंटरेस्ट रेट्स मई 2026 (Photo: Freepik)

Bank FD Interest Rates May 2026: मई 2026 में सुरक्षित निवेश के लिए FD है बेस्ट ऑप्शन. SBI, HDFC और पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें जानें और सीनियर सिटीजन्स के एक्स्ट्रा मुनाफे का लाभ उठाएं.

विज्ञापन

Bank FD Interest Rates May 2026: मई 2026 में सेफ इनवेस्टमेंट के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी आम जनता की पहली पसंद बना हुआ है. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच जो लोग बिना किसी रिस्क के गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए बैंक एफडी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस समय देश के प्रमुख कमर्शियल बैंक सामान्य नागरिकों को 6.1% से 7.1% तक का सालाना ब्याज दे रहे हैं.

प्रमुख बैंकों में कितना मिल रहा है ब्याज?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सामान्य ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 6.05% तक का ब्याज मिल रहा है. वहीं, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे दिग्गज प्राइवेट बैंकों में एक साल की एफडी पर लगभग 6.25% और तीन साल की अवधि पर 6.45% तक का रिटर्न मिल रहा है. सरकारी बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB की दरें भी इसी दायरे (6.10% से 6.30%) के आसपास टिकी हुई हैं.

सीनियर सिटीजन्स को क्या फायदा है?

बुजुर्गों को इनवेस्टमेंट पर हमेशा की तरह ज्यादा फायदा मिल रहा है. बैंक सीनियर सिटीजन्स को सामान्य दरों से 50 बेसिस पॉइंट्स (0.50%) ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. 

  • SBI: अपनी ‘वी-केयर’ स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन्स को 7.05% तक ब्याज दे रहा है. 
  • ICICI Bank: 5 साल की लंबी अवधि के लिए बुजुर्गों को 7.10% का शानदार रिटर्न दे रहा है. 
  • Post Office: अगर आप पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली टाइम डिपॉजिट स्कीम चुनते हैं, तो वहां 7.5% का फिक्स्ड ब्याज मिल रहा है. 

टैक्स सेविंग एफडी में कहां है ज्यादा मुनाफा?

अगर आप सेक्शन 80C के तहत टैक्स बचाना चाहते हैं, तो 5 साल की लॉक-इन वाली एफडी बेस्ट है. 

  • Suryoday और Ujjivan जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंक इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा यानी 7.9% से 8.25% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. 
  • प्राइवेट बैंक: ICICI और IDFC First बैंक में यह दर 6.5% से 7.0% के बीच है. 
  • सरकारी बैंक: SBI और इंडियन ओवरसीज बैंक में टैक्स सेविंग एफडी पर 6.0% से 6.1% का रिटर्न मिल रहा है. 

कमाई पर टैक्स का क्या गणित है?

एफडी से होने वाली कमाई पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होती. यदि आपकी सालाना ब्याज आय 10,000 रुपये से ज्यादा है, तो बैंक उस पर टीडीएस (TDS) काटते हैं. साथ ही, यह ब्याज आपकी कुल आय में जुड़ता है और आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से उस पर टैक्स लगता है. 

एफडी में इनवेस्टमेंट का सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग का है. उदाहरण के तौर पर, अगर आप 1 लाख रुपये 6.8% की दर से 3 साल के लिए जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग 1.22 लाख रुपये मिलेंगे.  समय जितना लंबा होगा, मुनाफे की ताकत उतनी ही बढ़ती जाएगी. 

ये भी पढ़ें: शिक्षकों के लिए ₹1.34 लाख की शुरुआती सैलरी और 36% HRA? जानें क्या हैं प्रमुख मांगें

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola