सस्ता हो गया सोना, चांदी के दाम भी गिरे, चेक करें 15 मई के रेट्स 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 15 May 2026 12:11 PM

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 15 May 2026 (Photo; Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 15 May 2026: 15 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. जानें आज पटना, लखनऊ और रांची समेत अपने शहर के ताजा भाव क्या है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 15 May 2026: आज शुक्रवार, 15 मई 2026 को अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. ग्लोबल मार्केट में मंदी और डॉलर की मजबूती की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में आज रौनक थोड़ी फीकी है. 

आज सोना कितना सस्ता हुआ?

आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 224 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. एमसीएक्स (MCX) पर सोना करीब 0.89% गिरकर 1.60 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) के स्तर पर आ गया है. जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी तनाव की वजह से ये बदलाव दिख रहे हैं, लेकिन सोने का असली मिजाज अभी भी तेज ही रहने वाला है. 

शहरों के अनुसार सोने का भाव (24 कैरेट/10 ग्राम)

शहरआज का भाव (15 मई)कल का भाव (14 मई)कितना घटा/बढ़ा
पटना ₹1,60,140₹1,62,380– ₹2,240
लखनऊ  ₹1,60,240₹1,62,480– ₹2,240
रांची ₹1,60,090₹1,62,330– ₹2,240
दिल्ली₹1,60,240₹1,62,480– ₹2,240
मुंबई₹1,60,090₹1,62,330– ₹2,240
कोलकाता₹1,60,090₹1,62,330– ₹2,240
बेंगलुरु₹1,60,090₹1,62,330– ₹2,240

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट क्यों?

चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट आई है. कल के मुकाबले आज चांदी सीधे 10,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों की वजह से निवेशकों ने जमकर बिकवाली की है, जिससे घरेलू मार्केट में दाम गिरे हैं. 

शहरों के अनुसार चांदी का भाव (1 KG)

शहरआज का भाव (15 मई)कल का भाव (14 मई)कितना घटा/बढ़ा
पटना ₹2,90,000₹3,00,000– ₹10,000
लखनऊ  ₹2,90,000₹3,00,000– ₹10,000
रांची  ₹2,90,000₹3,00,000– ₹10,000
दिल्ली₹2,90,000₹3,00,000– ₹10,000
मुंबई₹2,90,000₹3,00,000– ₹10,000
कोलकाता₹2,90,000₹3,00,000– ₹10,000
बेंगलुरु₹2,90,000₹3,00,000– ₹10,000

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स की सुस्त शुरुआत, पर IT और टाटा मोटर्स ने पकड़ी रफ्तार 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola