Aadhar Update Online: 14 जून से पहले फ्री में करें आधार कार्ड अपडेट, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Apr 2023 12:04 PM

विज्ञापन

Aadhar Update Online: विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने 14 जून तक आधार के लिए डॉक्यूमेंट अपडेट सुविधा को ऑनलाइन फ्री कर दिया है. ये बदलाव डिजिटल इंडिया पहल के तहत किया गया है.

विज्ञापन

Aadhar Update Online: अगर आपका आधार कार्ड दस साल पहले जारी किया गया है ते आपको डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करना आवश्यक है. आधार डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट करने का प्रोसेस काफी आसान है, जिसमें सिर्फ कुछ ही मिनट लगते हैं. अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने 14 जून तक आधार के लिए डॉक्यूमेंट अपडेट सुविधा को ऑनलाइन फ्री कर दिया है. ये बदलाव डिजिटल इंडिया पहल के तहत किया गया है.


इतनी देनी होती है फीस

आधार कार्ड होल्डर को अभी तक अपने कार्ड में किसी भी तरह का कोई अपडेट कराने के लिए ऑनलाइन 25 रुपये और ऑफलाइन 50 रुपये का शुल्क देना होता था. यानी अगर आप आधार केंद्र (Aadhaar Center) पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट कराते थे तो 50 रुपये चार्ज लगता था. वहीं इस काम को अगर Aadhaar Portal के जरिए करते थे तो फिर 25 रुपये की फीस देनी होती थी. इसे अब तीन महीने के लिए फ्री कर दिया गया है.

ऑनलाइन इस तरह निपटाएं काम

  • आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाएं और ‘प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस’ विकल्प पर क्लिक करें.

  • आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन करें.

  • ‘एड्रेस अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें.

  • 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें.

  • ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन करें.

  • ‘अपडेट न्यू एड्रेस प्रूफ’ विकल्प को सलेक्ट करने के बाद नया पता दर्ज करें.

  • इसके बाद एड्रेस प्रूफ के रूप में जमा किए जाने वाले दस्तावेज सलेक्ट करें.

  • एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.

  • आधार अपडेट रिकवेस्ट स्वीकार हो जाएगा और एक 14-अंक अपडेट रिकवेस्ट नंबर जेनरेट हो जाएगा.

क्यों जरूरी है आधार कार्ड अपडेट?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) भारतीयों को अपने डिटेल को फिर से वेरिफाई करने के लिए आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ (POI / POA) डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के लिए कह रहा है, खासकर अगर आपका आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी अपडेट नहीं हुआ. सरकार का कहना है कि इससे जीवन को आसान बनाने, बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी.

ऐसे में अगर जनसांख्यिकीय विवरण (नाम, जन्म तिथि, पता) को बदलने की जरूरत है, तो आप नियमित ऑनलाइन अपडेट सेवा का उपयोग कर सकते हैं, या निकटतम आधार केंद्र पर जा सकते हैं. ऐसे मामलों में सामान्य शुल्क लागू होंगे. बयान में कहा गया है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सेवा केवल माई आधार पोर्टल पर फ्री है और भौतिक आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क देना जारी रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola