ePaper

मैनचेस्टर में हुए धमाके से सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 100 अंकों तक गिरकर खुला सेंसेक्स

Updated at : 23 May 2017 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
मैनचेस्टर में हुए धमाके से सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 100 अंकों तक गिरकर खुला सेंसेक्स

मुंबई : ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में हुए धमाके में 19 लोगों की मौत के बाद वैश्विक और एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) भी सहम गया है. मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में ही घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख देखा जा रहा […]

विज्ञापन

मुंबई : ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में हुए धमाके में 19 लोगों की मौत के बाद वैश्विक और एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) भी सहम गया है. मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में ही घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख देखा जा रहा है. बाजार में कमजोरी की वजह से बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 100 अंकों तक टूट गया, जबकि निफ्टी टूटकर 9,400 अंकों के स्तर पर खुला.

इस खबर को भी पढ़िये : सेंसेक्स, निफ्टी नयी ऊंचाई पर, वाहन, धातु के शेयरों में तेजी

मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105 अंक यानि 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 30,466 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 42 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,396 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली का माहौल बना हुआ है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.6 फीसदी तक गिर गया है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में भी 1.5 फीसदी की कमजोरी आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 1.5 फीसदी लुढ़क गया है. फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का दौर जारी है. बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी गिरकर 22,565 के स्तर पर आ गया है. हालांकि, आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola