ePaper

बैंकिंग रेग्यूलेशन एक्ट की मंजूरी से बाजार में आया उछाल, 175 अंक मजबूत होकर खुला सेंसेक्स

Updated at : 04 May 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकिंग रेग्यूलेशन एक्ट की मंजूरी से बाजार में आया उछाल, 175 अंक मजबूत होकर खुला सेंसेक्स

मुंबई : सरकार की ओर से बुधवार को बैंकिंग रेग्यूलेशन एक्ट को मंजूर कर दिये जाने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार बढ़त के साथ खुले. घरेलू बाजारों की शुरुआत तेज उछाल के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है. शुरुआती कारोबार […]

विज्ञापन

मुंबई : सरकार की ओर से बुधवार को बैंकिंग रेग्यूलेशन एक्ट को मंजूर कर दिये जाने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार बढ़त के साथ खुले. घरेलू बाजारों की शुरुआत तेज उछाल के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है. शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 9361.4 के ऊपरी स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा, जबकि सेंसेक्स ने 30083.94 तक दस्तक दी. फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 175 अंक यानि 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 30,069 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 43 अंक यानि 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 9,355 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

वहीं, शुरुआती कारोबार से ही बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी की जा रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.5 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.4 फीसदी तक मजबूत हुआ है. बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिख रही है. बैंक निफ्टी 0.75 फीसदी मजबूत होकर 22,480 के स्तर पर पहुंच गया है. हालांकि, मेटल और रियल्टी शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं.

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, बैंक ऑफ बड़ौदा, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, ल्यूपिन और एक्सिस बैंक 5.9-1 फीसदी तक उछले हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में सिप्ला, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स 0.9-0.4 फीसदी तक गिरे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola