यूपी : आयकर के छापे में वरिष्ठ नौकरशाह के घर से 10 किलोग्राम सोना बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2017 2:59 PM
नयी दिल्ली:आयकर विभाग नेउत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ नौकरशाह के परिसरों की तलाशी के बाद आज 10 करोड़ रुपये नकद और तकरीबन 10 किलोग्राम सोना बरामद किया. आयकर अधिकारियों ने नोएडा में नोएडा प्राधिकरण के एक पूर्व ओएसडी के कम से कम चार परिसरों पर भी छापेमारी की है. यह विभाग की सरकारी कर्मचारियों के […]
नयी दिल्ली:आयकर विभाग नेउत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ नौकरशाह के परिसरों की तलाशी के बाद आज 10 करोड़ रुपये नकद और तकरीबन 10 किलोग्राम सोना बरामद किया. आयकर अधिकारियों ने नोएडा में नोएडा प्राधिकरण के एक पूर्व ओएसडी के कम से कम चार परिसरों पर भी छापेमारी की है. यह विभाग की सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कालेधन की कार्रवाई का हिस्सा है. अधिकारी ने कहा कि आयकर टीमों ने राज्य बिक्री कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त के नोएडा आवास पर तडके तलाशी शुरू की और 10 करोड़ रुपये नकद और 10 किलोग्राम सोना बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










