वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में पेश किये जीएसटी बिल, कल हो सकती है चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 3:24 PM
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयक को लोकसभा में पेश कर दिया है. सी-जीएसटी, आई-जीएसटी, यूटी-जीएसटी और मुआवजा कानून को लोकसभा में रखा गया है. इन सभी आवश्यक विधेयकों पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा होने की संभावना जाहिर की जा […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयक को लोकसभा में पेश कर दिया है. सी-जीएसटी, आई-जीएसटी, यूटी-जीएसटी और मुआवजा कानून को लोकसभा में रखा गया है. इन सभी आवश्यक विधेयकों पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा होने की संभावना जाहिर की जा रही है. इसके अलावा, विभिन्न उपकरों को समाप्त करने के लिए उत्पाद एवं सीमा शुल्क कानून में संशोधन और नयी जीएसटी व्यवस्था के तहत निर्यात एवं आयात के बिल देने संबंधित संशोधन भी सदन में रखे जा सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार, सरकार चाहती है कि जीएसटी से संबंधित विधेयक लोकसभा में 29 मार्च या अधिक से अधिक 30 मार्च तक पास हो जाएं. इसके बाद इन विधेयकों को राज्यसभा में रखा जायेगा. सरकार का इरादा जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने का है. जीएसटी लागू होने के बार उत्पाद, सेवा कर, वैट और अन्य स्थानीय शुल्क इसमें समाहित हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










