ePaper

नोटबंदी : संसदीय समिति ने उर्जित पटेल को 20 अप्रैल को फिर बुलाया

Updated at : 23 Mar 2017 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी : संसदीय समिति ने उर्जित पटेल को 20 अप्रैल को फिर बुलाया

नयी दिल्ली : संसद की एक समिति ने नोटबंदी के मुद्दे पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को एक बार फिर बुलाने का फैसला किया है. उन्हें 20 अप्रैल को बुलाया जा सकता है. समिति पटेल से जानना चाहती है कि नोटबंदी के बाद चलन से वापस लिए गए कितने नोट बैंकों में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद की एक समिति ने नोटबंदी के मुद्दे पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को एक बार फिर बुलाने का फैसला किया है. उन्हें 20 अप्रैल को बुलाया जा सकता है.

समिति पटेल से जानना चाहती है कि नोटबंदी के बाद चलन से वापस लिए गए कितने नोट बैंकों में जमा हुए और उनकी जगह नई मुद्रा की आपूर्ति करने का काम काम कितना हुआ है. जानकार सूत्रों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली वित्त मामलों की स्थायी समिति की बैठक 20 अप्रैल को होने की संभावना है.

गवर्नर पटेल के साथ साथ आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास व वित्तीय सेवा सचिव अंजलि छिब दुग्गल को भी समिति के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है. समिति ने नोटबंदी के मुद्दे पर पिछली बैठक 18 जनवरी को की थी. समिति ने अब 20 अप्रैल को रिजर्व बैंक व वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की उपलब्धता की जानकारी ली है.
सूत्रों का कहना है कि समिति द्वारा अपनी रपट को अंतिम रुप दिए जाने से पहले यह शायद आखिरी मौखिक गवाही होगी. रिजर्व बैंक के गवर्नर यदि उस तिथि को नई आए तो एक आर बैठक बलायी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola