मिले-जुले रुख के साथ शुरू हुआ बाजार, निफ्टी में 6.75 अंकों की बढ़त

मुंबई : सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार में मंगलवार को भी नरमी का रुख देखा जा रहा है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को 28,850.07 अंकों की गिरावट के साथ बंद के स्तर से करीब 0.3 अंक टूटकर 28,849.077 अंक से […]
मुंबई : सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार में मंगलवार को भी नरमी का रुख देखा जा रहा है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को 28,850.07 अंकों की गिरावट के साथ बंद के स्तर से करीब 0.3 अंक टूटकर 28,849.077 अंक से कारोबार की शुरुआत की गयी. ठीक इसके विपरीत निफ्टी ने 6.75 अंकों की बढ़त के साथ 8,902.75 अंक से अपने कारोबार की शुरुआत की. सोमवार को निफ्टी 8,896 अंक पर बंद हुआ था.
वहीं, इसके विपरीत भारतीय बाजारों के उलट अमेरिकी बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. सोमवार को के कारोबार में डाओ जोंस 12वें दिन भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. कांग्रेस सेशन में ट्रंप का भाषण मंगलवार को है. मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप के कांग्रेस भाषण पर बाजार का फोकस रहेगा. यूरोपीय बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है.
उधर, कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिल रही है. ब्रेंट 56 डॉलर प्रति बैरल के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सोने में रिकवरी आयी है और ये 3.5 महीने की ऊंचाई पर टिका हुआ है. सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 15.68 अंक यानी 0.08 फीसदी बढ़कर 20837.44 पर, एसएंडपी-500 इंडेक्स 2.41 अंक यानि 0.10 फीसदी बढ़कर 2369.75 पर और नैस्डेक 16.59 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 5861.90 पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




