ePaper

एयरटेल ने भुगतान बैंक शुरू किया, 3000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

Updated at : 12 Jan 2017 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
एयरटेल ने भुगतान बैंक शुरू किया, 3000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

नयीदिल्ली : दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी एयरटेल का परिचालन करने वाले भारती एंटरप्राइजेज समूह ने आज एयरटेल पेमेंट बैंक की शुरुआत की. जिसमें 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की गयी है. बैंक का उद्घाटन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया. यह बैंक पूरे देश में सेवाएं देगा. जेटली ने कहा, ‘‘इस बाजार में […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी एयरटेल का परिचालन करने वाले भारती एंटरप्राइजेज समूह ने आज एयरटेल पेमेंट बैंक की शुरुआत की. जिसमें 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की गयी है. बैंक का उद्घाटन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया. यह बैंक पूरे देश में सेवाएं देगा.

जेटली ने कहा, ‘‘इस बाजार में और अधिक दूरसंचार कंपनियों के कदम रखने से उम्मीद है कि ना केवल दूरसंचार कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढेगी जैसा कि इन दिनों हम बहुत पढ़ रहे हैं बल्कि इससे परंपरागत और नये तौर तरीके वाले बैंकों के बीच भी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी.”

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं की तरह उनके समूह का ये बैंक देश में बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों तक उनके मोबाइल के जरिए सस्ती और तीव्र डिजिटल बैंकिंग सेवा पहुंचाएगा. उन्होंने इस नये उद्यम को समूह की यात्रा में एक नया अध्याय बताया. इस बैंक में भारती समूह और कोटक महिंद्रा बैंक की 80:20 की हिस्सेदारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola