टाटा-मिस्त्री विवाद : टाटा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद से हटाये गये साइरस मिस्त्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2016 12:11 PM
मुंबई : साइरस मिस्त्री को शेयरधारकों के मतदान के बाद आज टाटा इंडस्टरीज के निदेशक पद से हटा दिया गया. टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाये जाने के बाद यह पहला मौका है जब उन्हें निदेशक मंडल से हटाया गया. टाटा इंडस्टरीज ने कहा कि निदेशक पद से हटाये जाने के बाद वह कंपनी […]
मुंबई : साइरस मिस्त्री को शेयरधारकों के मतदान के बाद आज टाटा इंडस्टरीज के निदेशक पद से हटा दिया गया. टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाये जाने के बाद यह पहला मौका है जब उन्हें निदेशक मंडल से हटाया गया. टाटा इंडस्टरीज ने कहा कि निदेशक पद से हटाये जाने के बाद वह कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहे. बयान के अनुसार, ‘टाटा इंडस्टरीज की 12 दिसंबर 2016 को हुई असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कंपनी के निदेशक मंडल से साइरस मिस्त्री को हटा दिया गया. इसीलिए वह कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहे.’
मिस्त्री को नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली 103 अरब डालर की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से इस वर्ष 24 अक्तूबर को हटा दिया गया. उसके बाद से अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों से मिस्त्री को हटाने के लिये कदम उठाया है.
पूरे दिसंबर में टाटा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों की ईजीएम प्रस्तावित है जिसमें मिस्त्री को संबंधित कंपनियों के निदेशक मंडल से हटाने के टाटा संस के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. ईजीएम के बाद टाटा इंडस्टरीज के निदेशक मंडल में केआरएस जामवाल, आर भींगे, इरेना विट्ठल, आशीष धवन, एन श्रीनाथ और एफ एन सुबेदार शामिल हैं.
टाटा इंडस्टरीज टाटा संस की अनुषंगी कंपनी है. टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा स्टील समेत टाटा की कई कंपनियों की टाटा इंडस्टरीज में हिस्सेदारी है. टाटा इंडस्टरीज की मुख्य गतिविधियां वृद्धि को सुगम बनाने के लिये टाटा के नये कारोबार में प्रवेश तथा परिचालन कंपनियों में निवेश को बढ़ावा देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










