ePaper

‘मिस्त्री टाटा समूह के रग-रग से वाकिफ''

Updated at : 23 Nov 2016 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
‘मिस्त्री टाटा समूह के रग-रग से वाकिफ''

नयी दिल्ली : टाटा समूह के चेयरमैन पद से बर्खास्त साइरस मिस्त्री टाटा समूह के रग-रग से वाकिफ हैं और वह उसकी तमाम बातों को जानते हैं. यह बात मिस्त्री के करीबी सहयोगी और अब खत्म कर दी गयी समूह कार्यकारी परिषद के सदस्य निर्मलय कुमार ने आज कही. मिस्त्री को 24 अक्तूबर को टाटा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा समूह के चेयरमैन पद से बर्खास्त साइरस मिस्त्री टाटा समूह के रग-रग से वाकिफ हैं और वह उसकी तमाम बातों को जानते हैं. यह बात मिस्त्री के करीबी सहयोगी और अब खत्म कर दी गयी समूह कार्यकारी परिषद के सदस्य निर्मलय कुमार ने आज कही.

मिस्त्री को 24 अक्तूबर को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाये जाने के कुछ ही घंटे बाद कुमार को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया. उन्होंने सीएनबीसी टीवी 18 कहा, ‘‘पिछले तीन साल में साइरस मिस्त्री को जितना मैने जाना है, उनका चरित्र निष्कलंक हैं जिसका मतलब है कि वह ऐस कुछ नहीं करेंगे जो गलत है. उन्होंने अपने अंदर कुछ नहीं छिपाया. लेकिन वह टाटा समूह के रग-रग से वाकिफ हैं.” टाटा केमिकल्स के निदेशक पद छोड़ने वाले कुमार ने यह भी कहा कि लड़ाई अभी शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि मिस्त्री से बिना कोई स्पष्टीकरण मांगे और उचित प्रक्रिया अपनाये पद से हटा दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola