मिस्त्री को टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के चेयरमैन पद से हटाया, मिस्त्री ने फैसले को ‘अवैध'' बताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2016 9:40 PM
नयी दिल्ली: टाटा समूह में निदेशक मंडल के अंदर की लडाई और तेज हो गयी है. समूह की एक प्रमुख कंपनी टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के निदेशक मंडल ने बहुमत से साइरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटा दिया. हालांकि, मिस्त्री ने बोर्ड कार्यवाही को अनुचित बताते हुये फैसले को अवैध करार दिया. साइरस […]
नयी दिल्ली: टाटा समूह में निदेशक मंडल के अंदर की लडाई और तेज हो गयी है. समूह की एक प्रमुख कंपनी टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के निदेशक मंडल ने बहुमत से साइरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटा दिया. हालांकि, मिस्त्री ने बोर्ड कार्यवाही को अनुचित बताते हुये फैसले को अवैध करार दिया. साइरस मिस्त्री को पिछले माह के अंत में 103 अरब डालर के सालाना कारोबार करने वाले टाटा समूह के अध्यक्ष पद से अप्रत्याशित रुप से हटाए जाने के बाद छिडे संघर्ष में यह समूह की दूसरी सूचीबद्ध कंपनी है जिसने मिस्त्री को अपने चेयमैन के पद से हटाया है. टाटा ग्लोबल बिवरजेज ने आज शेयर बाजारों को दी गयी अनिवार्य सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में उपस्थित 10 में से सात निदेशकों ने मिस्त्री को कंपनी के शीर्ष पद से हटाने के प्रस्ताव का समर्थन किया.
मिस्त्री हालांकि, टाटा ग्लोबल बेवरेजिज लिमिटेड कंपनी के निदेशक बने रहेंगे. पिछले सप्ताह आईटी सेवा सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने भी मिस्त्री को निदेशक मंडल की बैठक में चेयरमैन पद से हटा दिया था.मिस्त्री ने टाटा ग्लोबल बेवरेजिज के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस कंपनी के निदेशक मंडल ने भी टांटा संस के निदेशक मंडल की तरह ही उन्हें अवैध तरीके से चेयरमैन पद से हटाने की गलती को दोहराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










