महिंद्रा ने E-20 प्लस हैचबैक कार की लांच, कीमत 5.46 लाख रुपये से शुरू

नयी दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलैक्ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुए छोटी कार ई20 प्लस पेश की. इसकी दिल्ली के शोरुम में कीमत 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये तक है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘भारत में एकीकृत और इलैक्ट्रिक गतिशीलता समाधान […]
नयी दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलैक्ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुए छोटी कार ई20 प्लस पेश की. इसकी दिल्ली के शोरुम में कीमत 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये तक है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘भारत में एकीकृत और इलैक्ट्रिक गतिशीलता समाधान प्रदान करने में कंपनी अग्रणी रही है और हमारा प्रयास है कि हर श्रेणी में अधिक प्रयोग किये जा सकने वाले इलैक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करें.’
उन्होंने कहा कि कंपनी की ई-वाहन श्रेणी में और विस्तार करने की योजना है. कंपनी ने बाजार में ई20 प्लस के शुरुआती संस्करण पी2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसके पी4, पी6 और पी8 संस्करण की कीमत 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये के बीच है. यह वाहन एक बार चार्ज किए जाने के बाद 140 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार को पा सकता है. कंपनी ने ई-तकनीक पर 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है और अभी वह ई20, ईवेरिटो और ईसुप्रो की बिक्री करती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




