काले धन से निपटने के लिए स्विटजरलैंड का और सहयोग चाहता है भारत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 3:48 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने काले धन की समस्या से निपटने के लिए स्विटजरलैंड से और अधिक सहयोग की आज अपेक्षा की. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्विस कन्फेडरेशन की न्याय व पुलिस मंत्री सिमोनतेा सोमारुगा के समक्ष यह बात रखी. आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने सोमारुगा से कहा है कि चूंकि कालाधन भ्रष्टाचार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने काले धन की समस्या से निपटने के लिए स्विटजरलैंड से और अधिक सहयोग की आज अपेक्षा की. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्विस कन्फेडरेशन की न्याय व पुलिस मंत्री सिमोनतेा सोमारुगा के समक्ष यह बात रखी.

आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने सोमारुगा से कहा है कि चूंकि कालाधन भ्रष्टाचार का मुख्य मुद्दा है इसलिए भारत कर सूचनाओं के आदान-प्रदान के मामले में स्विटजरलैंड के साथ सहयोग करना चाहता है.

इस अवसर पर दोनों पक्षों ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए है. इनमें राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए साझा वीजा छूट समझौता, अवैध आव्रजकों की पहचान व उनकी वापसी के लिए तकनीकी समझौता तथा राजनयिकों के आश्रितों के लिए व्यवस्था से जुडा समझौता शामिल है. गृह मंत्री ने कहा कि शांति व प्रगतिशील भविष्य को लेकर साझा सोच के आधार पर भारत व स्विटजरलैंड ने शांति व संपन्नता में महत्वपूर्ण योगदान किया है.

बयान के अनुसार सिंह ने भारतीय व्यापारियों के लिए और अधिक वीजा प्रणाली की मांग की क्योंकि भारत स्विटजरलैंड के कारोबारों के लिए कई साल का बहुप्रवेश वीजा की पेशकश कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola