ePaper

अरुण जेटली तीन दिवसीय यात्रा पर कनाडा पहुंचे

Updated at : 03 Oct 2016 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
अरुण जेटली तीन दिवसीय यात्रा पर कनाडा पहुंचे

टोरोंटो : वित्त मंत्री अरुण जेटली तीन दिन की यात्रा पर आज कनाडा यहां पहुंचे. इस दौरान वह दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता समेत व्यापार संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. जेटली सात दिन की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं. यहां से वह अमेरिका जाएंगे. कनाडा […]

विज्ञापन

टोरोंटो : वित्त मंत्री अरुण जेटली तीन दिन की यात्रा पर आज कनाडा यहां पहुंचे. इस दौरान वह दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता समेत व्यापार संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे.

जेटली सात दिन की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं. यहां से वह अमेरिका जाएंगे. कनाडा में वह शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे और प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीइपीए) तथा विदेशी निवेश संरक्षण समझौते (एफआइपीए) की समीक्षा करेंगे. जेटली विदेशी निवेशकों के साथ भी बैठक करेंगे.

अमेरिका यात्रा के दौरान जेटली विश्वबैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की सालाना बैठकों में भाग लेंगे. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की तीन दिवसीय सालाना बैठक वाशिंगटन में सात अक्तूबर से शुरू होगी.

वाणिज्य एवं व्यापार मंत्री निर्मला सीतारमन पिछले सप्ताह कनाडा में थीं. उन्होंने कहा था कि दोनों देश द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola