घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जून में 21 प्रतिशत बढ़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2016 5:56 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: घरेलू हवाई यातायात में इस साल जून में लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इस तरह से घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार 23वें महीनें दहाई अंक की वृद्धि देखने को मिली है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आज जारी मासिक आंकडों के अनुसार जून 2016 में 11 घरेलू विमानन कंपनियों ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: घरेलू हवाई यातायात में इस साल जून में लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इस तरह से घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार 23वें महीनें दहाई अंक की वृद्धि देखने को मिली है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आज जारी मासिक आंकडों के अनुसार जून 2016 में 11 घरेलू विमानन कंपनियों ने कुल मिलाकर 79.76 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया, जो कि अपेक्षाकृत 20.81 प्रतिशत अधिक है.
जून 2015 में यह संख्या 66.01 लाख रही थी. इस दौरान इंडिगो के यात्रियों की संख्या सबसे अधिक 30.23 लाख रही। उसके बाद जेट एयरवेज ने कुल 15.23 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया. वहीं आलोच्य महीने में एयर इंडिया के घरेलू यात्रियों की संख्या 12.37 लाख तथा स्पाइसजेट के यात्रियों की संख्या 11.27 लाख रही. आंकडों के अनुसार हालांकि आलोच्य जून महीने में यात्री लोड फैक्टर अपेक्षाकृत कम रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




