ePaper

सिंडिकेट बैंक की 4,300 करोड रुपये जुटाने की योजना

Updated at : 02 Jul 2016 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक की 4,300 करोड रुपये जुटाने की योजना

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक ने विभिन्न वित्तीय साधनों के जरिये 4,300 करोड रुपये जुटाने की योजना बनाई है. इनमें शेयरों की बिक्री भी शामिल है. बैंक इस राशि का इस्तेमाल अपनी कारोबारी जरुरतों को पूरा करने और वैश्विक पूंजी पर्याप्तता नियमों के अनुपालन के लिए करेगा. सिंडिकेट बैंक ने शेयर बाजारों को […]

विज्ञापन

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक ने विभिन्न वित्तीय साधनों के जरिये 4,300 करोड रुपये जुटाने की योजना बनाई है. इनमें शेयरों की बिक्री भी शामिल है. बैंक इस राशि का इस्तेमाल अपनी कारोबारी जरुरतों को पूरा करने और वैश्विक पूंजी पर्याप्तता नियमों के अनुपालन के लिए करेगा. सिंडिकेट बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसने पूंजी जुटाने के लिए पूंजी बाजार में उतरने की योजना बनाई है. बैंक एक या अधिक किस्तों में 1,700 करोड रुपये के इक्विटी शेयर पात्र संस्थागत नियोजन, राइट इश्यू, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम या अन्य किसी तरीके से जारी करेगा. बैंक इसके अलावा शेष राशि अन्य तरीकों से जुटाएगा.

बैंक ने अपनी सालाना आम बैठक का ब्यौरा देते हुये कहा कि बासल-तीन अनुपालन के लिये उसकी 1,000 रुपये अतिरिक्त जुटाने के लिये टीयर-एक बॉंड और 1,600 करोड रुपये तक टीयर-दो बॉंड जारी करने की भी योजना है. बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (बॉसल-तीन) मार्च 2016 को 11.61 प्रतिशत पर था जो कि एक साल पहले 10.54 प्रतिशत था.

सरकार ने 2015-16 में बैंक में 740 करोड रुपये की पूंजी डाली है. बैंक ने कहा है कि उसे अपने बढते कारोबार की मांग को पूरा करने के लिये अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता है. साथ ही बासल-तीन नियमों के अनुपालन जरुरतों के लिये भी पूंजी जरुरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola