विश्वनाथन रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त
Updated at : 28 Jun 2016 7:11 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली :भारतीय रिजर्व बैंक में कार्यकारी निदेशक एन. एस. विश्वनाथन को केंद्रीय बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. वह अगले हफ्ते सेवानिवृत्त हो रहे डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान का स्थान लेंगे.डिप्टी गवर्नर के पद पर उनका चयन कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति ने किया है. यह पहली नियुक्ति […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :भारतीय रिजर्व बैंक में कार्यकारी निदेशक एन. एस. विश्वनाथन को केंद्रीय बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. वह अगले हफ्ते सेवानिवृत्त हो रहे डिप्टी गवर्नर एच. आर. खान का स्थान लेंगे.डिप्टी गवर्नर के पद पर उनका चयन कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति ने किया है. यह पहली नियुक्ति है जो इस समिति के माध्यम से की गई है. इससे पहले डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा की जाती थी.
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विश्वनाथन के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है. विश्वनाथन से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें अब तक कोई आधिकारिक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है. उन्हें भी सिर्फ मीडिया के माध्यम से इसकी खबर मिली है.विश्वनाथन, हारुन आर. खान का स्थान लेंगे जो सात जुलाई को 62 वर्ष की आयु पूरी करने के चलते सेवानिवृत्त हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




