12-13 साल के बच्चों ने तैयार किया सामाजिक मुद्दों पर मोबाइल एप

बेंगलुर : बेशक उनकी आयु 12 और 13 साल है. पर शहर के इन दो बच्चों ने एक एंड्रायड सामाजिक एप ‘वीप्लेज’ विकसित किया है. इसे आज यहां पेश किया गया. प्रियल जैन और प्रतीक महेश ने ऐसा एप विकसित किया है जिसके जरिये लोग प्रकृति के संरक्षण, भोजन प्रदान करने, गली के कुत्तों को […]
बेंगलुर : बेशक उनकी आयु 12 और 13 साल है. पर शहर के इन दो बच्चों ने एक एंड्रायड सामाजिक एप ‘वीप्लेज’ विकसित किया है. इसे आज यहां पेश किया गया. प्रियल जैन और प्रतीक महेश ने ऐसा एप विकसित किया है जिसके जरिये लोग प्रकृति के संरक्षण, भोजन प्रदान करने, गली के कुत्तों को भोजन देने, सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग तथा बेहतर स्वास्थ्य, साफसफाई तथा शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता जता सकते हैं.
एकाडगिल्ड ने यहां बच्चों के लिए एंड्रायड फॉर किड्स पर एक प्रौद्योगिकी समर कैंप का आयोजन किया. वीप्लेज एप के जरिये कोई व्यक्ति दस पौधे लगाने की प्रतिज्ञा कर सकता है. प्रतिबद्धता को पूरा करने के बाद प्रयोगकर्ता इसे सोशल मीडिया चैनलों पर साझा कर सकते हैं, दोस्तों को टैग कर सकते हैं और अंक जुटा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










