भारत का कारोबार सुगमता में शीर्ष 30 देशों में शामिल होने का लक्ष्य : कांत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 6:16 PM
नयी दिल्ली: भारत को कारोबार सुगमता में अगले 3-4 साल में दुनिया के शीर्ष 30 देशों में स्थान दिलाने के अपने प्रयास के तहत सरकार बुनियादी ढांचे में सुधार और नवोन्मेष पर ध्यान दे रही है. यह बात आज नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कही. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया […]
नयी दिल्ली: भारत को कारोबार सुगमता में अगले 3-4 साल में दुनिया के शीर्ष 30 देशों में स्थान दिलाने के अपने प्रयास के तहत सरकार बुनियादी ढांचे में सुधार और नवोन्मेष पर ध्यान दे रही है. यह बात आज नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कही.
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आइमा) के एक समारोह में कांत ने कहा कि नवोन्मेष के लिए माहौल बेहतर होना शुरू हुआ है और लोग देख रहे हैं कि युवा नया कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य है कि भारत कारोबार करने के लिहाज से बेहतर सुगम और सामान्य स्थान होना चाहिए. मौजूदा सरकार भारत को कारोबार के लिहाज से सुगम स्थान बनाने को प्रतिबद्ध है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










