ePaper

बैंक ऑफ बडौदा को 3,230 करोड रुपये का घाटा

Updated at : 13 May 2016 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऑफ बडौदा को 3,230 करोड रुपये का घाटा

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ बडौदा को मार्च तिमाही में 3230.14 करोड रुपये का शुद्ध घाटा हुआ जो कि उसे भारतीय बैंकिंग इतिहास का दूसरा सबसे बडा त्रैमासिक घाटा है.इससे पहले दिसंबर तिमाही में बैंक को 3,342.04 करोड रुपये का सर्वाधिक शुद्ध घाटा हुआ था. बैंक का कहना है कि फंसे कर्ज के लिए […]

विज्ञापन

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ बडौदा को मार्च तिमाही में 3230.14 करोड रुपये का शुद्ध घाटा हुआ जो कि उसे भारतीय बैंकिंग इतिहास का दूसरा सबसे बडा त्रैमासिक घाटा है.इससे पहले दिसंबर तिमाही में बैंक को 3,342.04 करोड रुपये का सर्वाधिक शुद्ध घाटा हुआ था. बैंक का कहना है कि फंसे कर्ज के लिए अधिक प्रावधान किए जाने के कारण आलोच्य तिमाही में उसे इतना बडा घाटा हुआ.

इस दौरान बैंक की कुल आय बढकर 12,789 करोड रुपये हो गयी. इसी तरह वित्त वर्ष 2015-16 में बैंक को 5067 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ जबकि एक साल पहले उसने 3,911.73 करोड रुपये का मुनाफा कमाया था. बैंक का एनपीए अनुपात बढकर 9.99 प्रतिशत होने के बीच उसने 6,857 करोड रुपये का प्रावधान किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola