व्यापार गोपनीयता मामले में टाटा पर 94 करोड डॉलर का जुर्माना
Updated at : 16 Apr 2016 3:50 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: व्यापार गोपनीयता से जुड़़े एक मामले में टाटा समूह की दो कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा अमेरिका इंटरनेशनल कॉर्प पर अमेरिका की एक अदालत ने 94 करोड डॉलर का जुर्माना लगाया है. अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन में एक अदालत 9फेडरल ग्रांड ज्यूरी0 ने व्यवस्था दी कि इन दोनों कंपनियों को एपिक सिस्टम्स का सॉफ्टवेयर […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: व्यापार गोपनीयता से जुड़़े एक मामले में टाटा समूह की दो कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा अमेरिका इंटरनेशनल कॉर्प पर अमेरिका की एक अदालत ने 94 करोड डॉलर का जुर्माना लगाया है. अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन में एक अदालत 9फेडरल ग्रांड ज्यूरी0 ने व्यवस्था दी कि इन दोनों कंपनियों को एपिक सिस्टम्स का सॉफ्टवेयर चोरी करने के लिए कम से कम 24 करोड डॉलर देने चाहिए. इसके अलावा टाटा को 70 करोड डॉलर दंडात्मक हर्जाने के तौर पर देने होंगे.
एपिक सिस्टम्स ने टाटा की दोनों कंपनियों के खिलाफ अक्तूबर 2014 में अमेरिका के मेडिसन में एक जिला अदालत में मुकदमा दायर किया था. एपिक ने इन कंपनियों पर ‘गोपनीय सूचना, दस्तावेज और डाटा चुराने के लिए व्यापार गोपनीयता के उल्लंघन का मामला दायर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




