फरवरी में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र का उत्पादन बढ़ा : SBI Index
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2016 5:13 PM
नयी दिल्ली: देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार हुआ है और फरवरी में इस क्षेत्र की वृद्धि दर सकारात्मक रही है. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. फरवरी के लिए वार्षिक एसबीआई कम्पोजिट इंडेक्स 51.3 पर रहा, जो इससे पिछले महीने 47.3 पर था. वहीं मासिक इंडेक्स फरवरी में घटकर 49.5 […]
नयी दिल्ली: देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार हुआ है और फरवरी में इस क्षेत्र की वृद्धि दर सकारात्मक रही है. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. फरवरी के लिए वार्षिक एसबीआई कम्पोजिट इंडेक्स 51.3 पर रहा, जो इससे पिछले महीने 47.3 पर था. वहीं मासिक इंडेक्स फरवरी में घटकर 49.5 पर आ गया, जो जनवरी, 2016 में 52.4 था. यदि इंडेक्स 50 से ऊपर होता है तो इसका मतलब है कि पिछली संबंधित अवधि की तुलना में उत्पादन में वृद्धि हुई है, जबकि इसके 50 से नीचे होने का मतलब है इसमें गिरावट आना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










