सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा, निफ्टी 7,163 पर बंद

मुंबई : देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गयी. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 568 अंकों की तेजी के साथ 23,554.12 पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 182 अंकों की तेजी के साथ 7,162.95 […]
मुंबई : देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गयी. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 568 अंकों की तेजी के साथ 23,554.12 पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 182 अंकों की तेजी के साथ 7,162.95 पर बंद हुआ.
सेंसेक्स सुबह 296.17 अंकों की तेजी के साथ 23282.29 पर खुला. वहीं निफ्टी 97.65 अंकों की तेजी के साथ 7078.60 पर खुला. यह सिलसिला बरकराररहा और सोमवार को सेंसेक्स व निफ्टी में शानदारतेजीदर्जहुयी. आज बाजार में बैंकिंग शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
इससे पहले सेंसेक्स गुरुवार की उथल-पुथल के बाद शुक्रवार को 34 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था. हालांकि, पूरे सप्ताह की यदि बात करें तो सेंसेक्स में छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही जुलाई, 2009 के बाद सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुए. सप्ताह के दौरान जहां सेंसेक्स 1,630.85 अंक टूटा, वहीं निफ्टी में 508.15 अंक की गिरावट दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




