सेंसेक्स 34 अंक चढ़ा, निफ्टी 6,981 पर बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2016 9:35 AM

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार कोमामूली तेजी के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 34.29 अंकचढ़कर 22,986.12 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.60 अंकों की बढ़त […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार कोमामूली तेजी के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 34.29 अंकचढ़कर 22,986.12 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.60 अंकों की बढ़त के साथ 6,980.95केस्तरपर बंद हुआ.

सेंसेक्स सुबह 139.27 अंकचढ़कर 23091.10 पर खुला. वहीं निफ्टी 47.30 अंकों की बढ़त के साथ 7023.65 पर खुला. इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गुरुवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गयी. सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 849.34 अंक की गिरावट आयी, हालांकि 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक आखिरकार 807.07 अंक (या 3.40 फीसदी) की गिरावट के साथ 22,951.83 पर बंद हुआथा.

उधर, निफ्टी में भी गुरुवार को कारोबार के दौरान 248.70 अंक की गिरावट आयी. 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी दिन के अंत में 239.35 अंक (या 3.33 फीसदी) की गिरावट के साथ 6,976.35 पर बंद हुआ. वैसे, कारोबार के दौरान सूचकांक ने 7,208.65 दिन का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि दिन का निम्नतम स्तर 6,959.95 रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola