सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा, निफ्टी 7,404 पर बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 115.11 अंकों कीउछाल के साथ 24,338.43 परबंदहुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.20 […]
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 115.11 अंकों कीउछाल के साथ 24,338.43 परबंदहुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.20 अंक चढ़कर 7,404 केस्तर पर बंद हुआ.
सेंसेक्स सुबह 165.59 अंकों की तेजी के साथ 24388.91 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.65 अंकों की तेजी के साथ 7411.45 पर खुला. इससे पहले बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक बुधवार को कारोबार के दौरान 24,409.26 के स्तर उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा जो बाद में 315.68 अंक या 1.29 प्रतिशत गिरकर 24,223.32 पर बंद हुआ था.
21 जनवरी के बाद यह बंद का न्यूनतम स्तर है. सूचकांक में लगातार तीन सत्रों में 647 अंकों का नुकसान हुआ. वहीं, निफ्टी भी दबाव में रहा जो 7,400 के स्तर से नीचे आ गया. यह सूचकांक 93.75 अंक या 1.26 प्रतिशत गिरकर 7,361.80 पर बंद हुआथा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




