एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2016 3:50 PM
मुंबई : एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 20.1 प्रतिशत बढ़ कर 3,356.8 करोड़ रुपयेहो गया. ब्याज आय बढने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2014-15 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 2,791 करोड़रुपये था. बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष की […]
मुंबई : एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 20.1 प्रतिशत बढ़ कर 3,356.8 करोड़ रुपयेहो गया. ब्याज आय बढने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है.
इससे पूर्व वित्त वर्ष 2014-15 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 2,791 करोड़रुपये था.
बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बढ़ कर 18,282 करोड़रुपये हो गयी जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 14,931 करोड़ रुपये थी.
आलोच्य तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 24 प्रतिशत बढ़ कर 7,068.5 करोड़ रुपये रही. बैंक की शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तिअर्थात एनपीए दिसंबर के अंत में मामूलीरूप से बढ़ कर 0.29 प्रतिशत हो गयी जो इससे पूर्व वर्ष की इसी तिमाही में 0.26 प्रतिशत थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










