रिलायंस जियो का व्यावसायिक परिचालन आगामी सप्ताहों में
Updated at : 28 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अरबपति मुकेश अंबानी के दूरसंचार उपक्रम रिलायंस जियो को आगामी सप्ताहों में व्यावसायिक रुप में पेश किया जाएगा. कल रिलायंस जियो ने अपने कर्मचारियों के लिए जियो ब्रांड नाम से 4जी सेवाएं शुरू की हैं. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहली बार अंबानी के जुड़वा बच्चे आकाश और इशा एक साथ दिखाई […]
विज्ञापन
मुंबई : अरबपति मुकेश अंबानी के दूरसंचार उपक्रम रिलायंस जियो को आगामी सप्ताहों में व्यावसायिक रुप में पेश किया जाएगा. कल रिलायंस जियो ने अपने कर्मचारियों के लिए जियो ब्रांड नाम से 4जी सेवाएं शुरू की हैं. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहली बार अंबानी के जुड़वा बच्चे आकाश और इशा एक साथ दिखाई दिए .
उन्होंने कहा कि जियो क्यों? क्योंकि जीवन डिजिटल हो रहा है. उन्होंने पहले साल में 10 करोड ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है. इस कार्यक्रम में रिलायंस जियो के ब्रांड एम्बैसडर बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के अलावा संगीत निर्देशक ए आर रहमान ने जलवे बिखेरे. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कहा कि जियो सिर्फ 4जी नहीं है.
यह एक ऐसी प्रणाली है जो भविष्य की पीढ़ी को विश्व के लिए तैयार करेगी. आकाश अंबानी ने कहा कि जब मैंने और इशा ने अमेरिका से वापस लौटने का फैसला किया, तो हम सिर्फ अपने पिता के पदचिन्हों पर ही चल रहे थे जो अमेरिका से लौटे थे. हमारे दादा एडन से लौटे थे. जब शाहरुख ने इशा से पूछा कि जियो क्या है तो उनका जवाब था यह वह सब कुछ है जो डिजिटल बनाता है. इस पर बालीवुड सुपरस्टार ने कहा कि मैं फौजी से 4जी पर पहुंच गया. रहमान ने कहा कि मुझे शांति के लिए प्रौद्योगिकी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




