SRK ने रिलायंस जियो की 4G सर्विस लॉन्‍च की

Updated at : 27 Dec 2015 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
SRK ने रिलायंस जियो की 4G सर्विस लॉन्‍च की

मुंबई : देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज अपनी 4जी सर्विस लॉन्‍च कर दी है. इसकी शुरुआत बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने की. खान रिलायंस जियो के ब्रांड ऐंबैसडर बन गये हैं. रिलायंस के चेयरमैन धीरूभाई अंबानी के 83वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिलायंस जियो ने अपनी 4G सर्विस को कर्मचारियों […]

विज्ञापन

मुंबई : देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज अपनी 4जी सर्विस लॉन्‍च कर दी है. इसकी शुरुआत बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने की. खान रिलायंस जियो के ब्रांड ऐंबैसडर बन गये हैं. रिलायंस के चेयरमैन धीरूभाई अंबानी के 83वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिलायंस जियो ने अपनी 4G सर्विस को कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया.

रिलायंस 4जी के लॉन्‍चिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान ने बाइक चलाते हुए इंट्री की. कार्यक्रम में शामिल लोगों में शाहरुख की एक झलक पाने की होड़ थी. इस मौके पर मुकेश अंबानी अपने परिवार वालों से साथ मौजूद थे.

ज्ञात हो रिलायंस ने फिलहाल यह सेवा सभी ग्रुप कर्मचारियों के लिए लॉन्‍च की है. रिलायंस जियो भारत में डिजिटल क्रांति लाने के लिए तैयार है. इसके लिए रिलायंस के पास पूरे देश में स्‍पेक्‍ट्रम हैं. साथ ही रिलायंस के पास 2.5 लाख किलोमिटर का फाइबर ऑप्टिकल जाल भी मौजूद है. खबर है कि रिलायंस अपना कमर्शल लॉन्‍च भी जल्‍द करेगी. कार्यक्रम नवी मुंबई में रखी गयी. जहां शाहरुख के साथ-साथ संगीतकार ए आर रहमान भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola