ePaper

रसोई गैस सिलेंडर 61.5 रुपये महंगा, विमान ईंधन सस्ता

Updated at : 01 Dec 2015 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर 61.5 रुपये महंगा, विमान ईंधन सस्ता

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजार की स्थितियों के मद्देनजर घरेलू बाजार में गैर सब्सिडीवाले रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 61.50 रुपये बढा दिया गया है जबकि विमान ईंधन की दर 1.2 प्रतिशत घटा दी गयी है. विमान ईंधन के मूल्यों में तीन माह में यह तीसरी कमी की गयी है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजार की स्थितियों के मद्देनजर घरेलू बाजार में गैर सब्सिडीवाले रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 61.50 रुपये बढा दिया गया है जबकि विमान ईंधन की दर 1.2 प्रतिशत घटा दी गयी है. विमान ईंधन के मूल्यों में तीन माह में यह तीसरी कमी की गयी है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज घोषणा की कि दिल्ली गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो ग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 606.50 रुपये हो गया है. अब तक इसका भाव 545 रुपये था. इस भाव में यह लगातार दूसरी बढोतरी है. पहली नवंबर को बाजार मूल्य पर बेचे जाने वाले एलपीजी सिलेंडर के भाव में 27.5 रुपये प्रति सिंलेंड की वृद्धि की गयी है. सरकार ग्राहकों को साल में 14.2 किलो ग्राम के 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडीशुदा भाव पर देती है. उसके बाद उन्हें बाजार भाव पर सिलेंडर मिलता है.

दिल्ली में सब्सिडी शुदा एलपीजी सिलेंडर का भाव 417.82 रुपये है. अधिकारियों ने कहा कि विदेशों में भाव चढने से इस समय एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी 127.18 रुपये से बढ कर 188.68 रुपये तक पहुंच गयी है. विमान ईंधन (एटीएफ) का भाव 526.2 रुपये प्रति किला लीटर (प्रति हजार लीटर) घटा कर 44,320.32 रुपये प्रति किलो लीटर कर दिया गया है. अभी तक इसका भाव 44,846.82 रुपये प्रति किलो लीटर था. अक्तूबर के बाद एटीएफ के भाव में यह तीसरी कमी है जिनमें कुल मिला कर दाम 2,914.98 रुपये प्रति किलो लीटर कम हुआ है. विमानन कंपनियों की परिचालन लागत में 40 प्रतिशत से अधिक खर्च ईंधन का है. सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी और एटीएफ के भावों की महीने में एक बार समीक्षा करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola