इंडिगो की मूल कंपनी ने एंकर निवेशकों से 832 करोड रुपये जुटाये

नयी दिल्ली : इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन ने आईपीओ लाये जाने के एक दिन पहले उच्च मूल्य 765 रुपये के भाव पर शेयर आबंटित कर एंकर निवेशकों से 832 करोड रुपये जुटाये. कंपनी ने 40 एंकर निवेशकों को 1.08 करोड शेयर आबंटित किये. इसमें सिंगापुर सरकार की मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, गोल्डमैन […]
नयी दिल्ली : इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन ने आईपीओ लाये जाने के एक दिन पहले उच्च मूल्य 765 रुपये के भाव पर शेयर आबंटित कर एंकर निवेशकों से 832 करोड रुपये जुटाये. कंपनी ने 40 एंकर निवेशकों को 1.08 करोड शेयर आबंटित किये. इसमें सिंगापुर सरकार की मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, गोल्डमैन साक्श इंडिया फंड, अबु धाबी इनवेस्टमेंट काउंसिल. टैलीफिश, इंडिस इंडिया फंड (मारीशस) लिमिटेड, कुवैत इनवेस्टमेंट फंड 224, क्रेडिट सुइस सिंगापुर लिमिटेड तथा सुंदरम म्यूचुअल फंड शामिल हैं. इंटर ग्लोब का आईपीओ कल बाजार में आ रहा है. कंपनी की इसके जरिये 3,018 करोड रुपये जुटाने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




