इस साल के अंत तक हीरो करेगी अर्जेंटीना, मेक्सिको व नाइजीरिया में प्रवेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2015 3:05 PM
नयी दिल्ली : देश की सबसे बडी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकार्प वैश्विक बाजार में विस्तार के लिए इस साल तीन नए देशों – अर्जेंटीना, मेक्सिको और नाइजीरिया के बाजार में उतरने की योजना बना रही है. कंपनी चालू वित्त वर्ष के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार कुल 2.5 लाख इकाइयों की बिक्री का लक्ष्य रखा है […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बडी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकार्प वैश्विक बाजार में विस्तार के लिए इस साल तीन नए देशों – अर्जेंटीना, मेक्सिको और नाइजीरिया के बाजार में उतरने की योजना बना रही है. कंपनी चालू वित्त वर्ष के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार कुल 2.5 लाख इकाइयों की बिक्री का लक्ष्य रखा है जो पिछले वित्त वर्ष में बेची गई दो लाख इकाई से 25 प्रतिशत अधिक है. हीरो मोटोकार्प के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी रवि सूद ने कहा ‘हम इस साल अंत तक अर्जेंटीना, मेक्सिको और नाइजीरिया में प्रवेश करने पर विचार कर रहे हैं.’
नाइजीरिया, मेक्सिको और अर्जेंटीना में मोटरसायकिल बाजार का कुल आकार सालाना करीब 20 लाख दोपहिया वाहन का है. कंपनी कोलंबिया में अपनी मौजूदा इकाई में उत्पादन तेज कर 4000 इकाई मासिक तक पहुंचाएगी. अभी वहां 2,500 से 3,000 मोटरसाइकिलें तैयार की जाती हैं. वहां विला रिका में इस इकाई पर 7 करोड डालर का निवेश किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










