‘मिर्जापुर: द मूवी’ में क्या होगा खास? गुड्डू पंडित ने फिल्म को लेकर खोले कई राज

Updated:
विज्ञापन

अली फजल, फोटो- इंस्टाग्राम

‘मिर्जापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने जा रही है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की वापसी होगी. जानिए फिल्म को लेकर क्या बोले अली.

विज्ञापन

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आने जा रही है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट इस चर्चित फ्रेंचाइजी को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट 4 सितंबर 2026 तय की गई है. फिल्म में गुड्डू पंडित के अपने आइकॉनिक रोल में नजर आने वाले अली फजल ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

अली फजल ने फिल्म को लेकर कही ये बात

अली फजल ने शेयर किया कि कैसे मिर्जापुर एक हिट सीरीज से एक स्टैंडअलोन फिल्म बनकर एक नया इतिहास रच रही है. अली ने कहा, “हमने अभी-अभी फिल्म की शूटिंग पूरी की है. इंडिया में पहली बार कोई शो फिल्म में बदल रहा है और सबसे मजेदार बात यह है कि यह एक स्टैंडअलोन फिल्म है, कोई सीक्वल नहीं है. सीजन 1 की ओरिजिनल कास्ट वापस आ गई है और यह कहानी खुद को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सही साबित करती है. जिन लोगों ने मिर्जापुर नहीं देखी है, उन्हें भी यह समझ आएगी और जिन्होंने देखी है, उनके लिए भी सारा लॉजिक एकदम फिट बैठेगा.”

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की होगी वापसी

फ्रेंचाइजी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शामिल पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में कुछ नए कलाकार भी शामिल किए जाएंगे, जिनके किरदार कहानी को नई दिशा देने का काम करेंगे. हालांकि, मेकर्स ने अभी नए कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं किया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी और पटकथा पुनीत कृष्णा ने तैयार की है. फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग में प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola