ePaper

टाटा स्टील कर सकती है 1,200 कर्मचारियों की छंटनी!

Updated at : 17 Oct 2015 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील कर सकती है 1,200 कर्मचारियों की छंटनी!

लंदन : भारत की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने संयंत्र में 1,200 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर सकती है. यह बात ब्रिटेन मीडिया में आयी रिपोर्ट में कही गयी है.कंपनी उत्तरी इंग्लैंड के स्कनथॉर्प इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या घटा सकती है जहां 3,000 कर्मचारी काम करते हैं. […]

विज्ञापन

लंदन : भारत की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने संयंत्र में 1,200 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर सकती है. यह बात ब्रिटेन मीडिया में आयी रिपोर्ट में कही गयी है.कंपनी उत्तरी इंग्लैंड के स्कनथॉर्प इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या घटा सकती है जहां 3,000 कर्मचारी काम करते हैं. इसके अलावा स्काटलैंड संयंत्र में भी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है.

टाटा ने एक बयान जारी कर सिर्फ यह कहा कि वह स्थिति की समीक्षा करती रहती है हालांकि, उसने कर्मचारियों की छंटनी की खबर की पुष्टि करने से इनकार किया.प्रवक्ता ने कहा ‘‘हमने पिछले महीनों और वर्षों में अपने ब्रिटेन के कारोबार में कई तरह के ढांचागत परिवर्तन किए हैं ताकि हम ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सकें. हर कंपनी की तरह हम भी अपने कारोबार प्रदर्शन की समीक्षा करते रहते हैं.” स्काय न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि स्काटलैंड में 400 कर्मचरियों की छंटनी हो सकती है और शेष स्कनथॉर्प संयंत्र में हो सकती है. कर्मचारी संगठनों ने इस बारे में आशंका जाहिर की है.

कम्यूनिटी यूनियन के महासचिव रॉय रिकहस ने कहा ‘‘यह हमारे इस्पात समुदाय के लिए एक और झटका है और इससे ब्रिटेन के इस्पात उद्योग की तंगहाली जाहिर होती है. इस मामले में सरकारी पहल की जरुरत है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola