ePaper

फ्यूचर ग्रूप और बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के बीच खुदरा बिक्री के लिए करार

Updated at : 09 Oct 2015 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
फ्यूचर ग्रूप और बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के बीच खुदरा बिक्री के लिए करार

नयी दिल्‍ली : बाबा रामदेव की स्‍वदेशी उत्‍पाद कंपनी पतंजलि के सभी प्रोडक्‍ट अब बीग बाजार सहित फ्यूचर ग्रुप के सभी आउटलेट्स पर उपलब्‍ध होगा. फयूचर ग्रुप और बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद फर्म के बीच एक करार हुआ है. किशोर बियानी की फ्यूचर ग्रुप के तहत देश के सैकड़ों शहरों में कई आउटलेट्स संचालित […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बाबा रामदेव की स्‍वदेशी उत्‍पाद कंपनी पतंजलि के सभी प्रोडक्‍ट अब बीग बाजार सहित फ्यूचर ग्रुप के सभी आउटलेट्स पर उपलब्‍ध होगा. फयूचर ग्रुप और बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद फर्म के बीच एक करार हुआ है. किशोर बियानी की फ्यूचर ग्रुप के तहत देश के सैकड़ों शहरों में कई आउटलेट्स संचालित किये जाते हैं, जबकि बाबा रामदेव की कंपनी की भी अपनी आउटलेट्स कई शहरों में मौजूद हैं. बिग बाजार सहित सभी फ्यूचर ग्रुप आउटलेट्स केबीज और ईजीडेमें पतंजलि के उत्‍पादों की बिक्री तो की ही जायेगी.पतंजलि के अपने आउटलेट्स से भी उत्‍पादों की बिक्री जारी रहेगी.

इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि हमें एक स्‍वदेशी चेन की तलाश थी. उन्‍होंने कहा कि हमें लगा कि किशोर गियानी इस समय हिंदुस्‍तान में रिटेल के शहंशाह हैं. उनके साथ समझौते से हम स्‍वदेशी उत्‍पादों को जन-जन तक पहुंचाने के अपने अभियान में कामयाब होंगे. उन्‍होंने कहा कि बड़ी-बड़े आउटलेट्स में विदेशी उत्‍पाद बेचे जा रहे हैं. अब स्‍वदेशी उत्‍पाद इन जगहों पर बिकेंगे और भारत समृद्ध बनेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola