ePaper

1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर चलेगी टाटा की ये नयी कार, जानें कीमत

Updated at : 26 Aug 2015 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर चलेगी टाटा की ये नयी कार, जानें कीमत

नयी दिल्‍ली : सस्‍ता कार बनाकर कार की दुनिया में हड़कंप मचाने वाली भारतीय कंपनी अब सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कार बनाने पर विचार कर रही है. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स 2016 में ‘टाटा मेगापिक्‍सल’ के नाम से एक मॉडल लांच करने वाली है.आरामदायक और स्‍पेशियस होने के साथ-साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : सस्‍ता कार बनाकर कार की दुनिया में हड़कंप मचाने वाली भारतीय कंपनी अब सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कार बनाने पर विचार कर रही है. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स 2016 में ‘टाटा मेगापिक्‍सल’ के नाम से एक मॉडल लांच करने वाली है.आरामदायक और स्‍पेशियस होने के साथ-साथ इस कार की सबसे बड़ी खुबी उसकी माइलेज होगी. दावा किया जा रहा है कि कार एक लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर तक चलेगी. इतनी ज्‍यादा माइलेज किसी 100 सीसी की बाइक की भी नहीं होती. इस कार को पहली बार 82वें जेनेवा मोटर शो में एक कांसैप्ट के रूप में देखा गया था.

टाटा मैगापिक्सल में 325cc सिंगल सिलैंडर के इंजन का इस्तेमाल किया जायेगा. इसके साथ ही कार में लिथियम ऑयन फास्फेट बैटरी लगी है. कार में लगी बैटरी को रीचार्ज करने के लिए पैट्रोल इंजन जैनरेटर लगा है. कार में लगे फ्यूल टैंक की क्षमता का पता नहीं चल पाया मगर एक बार टंकी फुल होने पर टाटा मैगापिक्सल 900 किलोमीटर तक चलेगी. मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई इस 4 सीटर कार को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है.

बताया जा रहा है कि टाटा मैगापिक्सल प्रति किलोमीटर 22 ग्राम कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन करेगी. फिलहाल टाटा मैगापिक्सल के लांच और कीमत की कोई पक्की जानकारी कंपनी की ओर से साझा नहीं की गयी है. मीडिया में आ रही खबरो के अनुसार टाटा की यह कार 2016 में 5 से 6 लाख रुपये की कीमत के बीच लांच हो सकती है. कार कंपनियों में माइलेज को लेकर आपस में कड़ी टक्‍कर चल रही है. इस बीच टाटा मोटर्स की आने वाली ये नयी कार अपनी माइलेज क्षमता से पूरे बाजार में जबरदस्‍त हंगामा मचा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola