विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डालर बढकर 354 अरब डालर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2015 9:36 AM
मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.086 अरब डालर बढकर 354.433 अरब डालर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढने से विदेशी मुद्रा भंडार बढा है. इससे पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 11.35 करोड डालर घटकर 353.34 अरब डालर पर आ गया था. 19 जून […]
मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.086 अरब डालर बढकर 354.433 अरब डालर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढने से विदेशी मुद्रा भंडार बढा है. इससे पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 11.35 करोड डालर घटकर 353.34 अरब डालर पर आ गया था. 19 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान यह अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 355.46 अरब डालर पर पहुंच गया था.
रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.039 अरब डालर बढकर 330.836 अरब डालर पर पहुंच गईं. सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद स्वर्ण भंडार 18.250 डालर पर स्थिर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










