ePaper

अब तत्काल टिकट कैंसल करवाने पर 50% पैसे होंगे वापस, एसी नॉन एसी की बुकिंग का समय अलग-अलग

Updated at : 10 Jun 2015 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
अब तत्काल टिकट कैंसल करवाने पर 50% पैसे होंगे वापस, एसी नॉन एसी की बुकिंग का समय अलग-अलग

नयी दिल्ली : सुरेश प्रभु के नेतृत्व वाली भारतीय रेल लगातार सुधारवादी कदमों पर काम कर रही है. इस क्रम में अब यह तया किया गया है कि तत्काल टिकर रद्द कराने पर 50 प्रतिशत पैसे वापस लौट जायेंगे. इतना ही नहीं एसी तत्काल व नॉन एसी तत्काल टिकट बुक कराने का टाइमिंग भी अलग-अलग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुरेश प्रभु के नेतृत्व वाली भारतीय रेल लगातार सुधारवादी कदमों पर काम कर रही है. इस क्रम में अब यह तया किया गया है कि तत्काल टिकर रद्द कराने पर 50 प्रतिशत पैसे वापस लौट जायेंगे. इतना ही नहीं एसी तत्काल व नॉन एसी तत्काल टिकट बुक कराने का टाइमिंग भी अलग-अलग होगा.

नयी व्यवस्था में सुबह दस से ग्यारह बजे तक एसी बोगियों की तत्काल टिकटें बुक होंगी, जबकि नॉन एसी बोगियों की बुकिंग दिन के 11 बजे से 12 बजे तक होगी. इस संबंध में रेलवे मंत्रालय अगले कुछ दिनों में आदेश जारी कर सकता है.

इस व्यवस्था से लोगों की तत्काल टिकट बुक कराने की झिझक भी टूटेगी और दूसरा एसी व नॉन एसी टिकट बुक कराने वाले लोगों को एक साथ दो घंटे लाइन में लगने की जरूरत नहीं पडेगी, बल्कि उन्हें अपने लिए आवंटित समय में ही यह टिकट बुक कराने की सुविधा प्राप्त हो जायेगी.
आम तौर पर सरकार पहली जुलाई से किराये, समय परिवतर्न व अन्य चीजों में बडे बदलाव को लागू करती है. ऐसे में संभव है कि यह बदलाव भी पहली जुलाई से लागू होगा. ध्यान रहे कि 10 से 12 बजे तक एजेंटों द्वारा टिकट बुक कराये जाने पर रोक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola