टाटा स्टील को जनवरी-मार्च की तिमाही में 5,674 करोड रुपये का घाटा
Updated at : 20 May 2015 8:27 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा स्टील को 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 5,674.29 करोड रुपये का संचयी शुद्ध घाटा हुआ है. इसका मुख्य कारण गैर नकदी संपत्ति का कम आकलन होना है. प्रमुख घरेलू इस्पात कंपनी विश्व की शीर्ष 10 इस्पात कंपनियों में है और उसने वर्ष भर पूर्व की समान अवधि में 1,035.87 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टाटा स्टील को 31 मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में 5,674.29 करोड रुपये का संचयी शुद्ध घाटा हुआ है. इसका मुख्य कारण गैर नकदी संपत्ति का कम आकलन होना है.
प्रमुख घरेलू इस्पात कंपनी विश्व की शीर्ष 10 इस्पात कंपनियों में है और उसने वर्ष भर पूर्व की समान अवधि में 1,035.87 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा घोषित किया था.
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि कंपनी की कुल संचयी आय वित्तवर्ष 2014..15 की जनवरी मार्च तिमाही में 21 प्रतिशत घटकर 33,666.18 करोड रुपये रह गई जो वित्तवर्ष 2013..14 की समान तिमाही में 42,428.05 करोड रुपये थी.
वित्तवर्ष 2014..15 के लिए कंपनी का शुद्ध घाटा 3,925.52 करोड रुपये की हुई. कंपनी ने वर्ष 2013..14 में 3,594.89 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा होने की खबर दी थी.
कंपनी की कुल संचयी आय वर्ष 2014..15 में घटकर 1,39,503.73 करोड रुपये रह गई जो वर्ष 2013..14 के दौरान 1,48,613.55 करोड रुपये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




